फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama attack

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama attack
त्रिवेणीघाट पर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्य? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष ने बैराज स्थित कैंप कार्यालय में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों के चित्रों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश व्ीर जवानों की शहादत को कभी भी व्यर्थ नहीं जाने देगा। 14 फरवरी 2019 को दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में पंकज पुष्प रावत, अरुण गौड़, पार्षद जयेश राणा, अरविंद चौधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, सीमा रानी, भावना किशोर गौड़, रमेश चंद शर्मा, प्यार सिंह रांगड़, ममता नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश/डोईवाला। छिद्दरवाला ग्रामसभा के युवाओं ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद युवाओं में सफ़ाई अभियान चलाकर गांव की सड़कों को साफ किया। श्रद्धांजलि देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, श्रद्धांजलि देने वालों में अंशुल त्यागी, अर्जुन थापा, रवि बगियाल, लक्की पैन्यूली, जितेंद्र त्यागी, विपुल, अर्जुन पुरी, शुभम सिंह, मोहित ठाकुर, रवि कुमार, शुभम कश्यप, अनिल चौहान, शुभम पुंडीर, सोनू कुमार, जितेंद्र चौहान, भीम पुरी आदि थे। वहीं डोईवाला में भी युवा कांग्रेस और एनएसयूूआई कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं भानियावाला में तिराहे पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहुल सैनी, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, देवेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, सागर मनवाल, राजवीर सिंह खत्री, संजय खत्री, बलविंदर सिंह, आरिफ अली, शुभम कांबेज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed