फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tributes paid to Brahma Baba

Rishikesh News: ब्रह्मा बाबा को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Mon, 19 Jan 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Jan 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Brahma Baba
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गीतानगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। 300 से अधिक लोगों ने बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सेंटर की संचालिका आरती ने बताया कि ब्रह्मा बाबा ईश्वर के विशेष निमित्त बने और उन्होंने उदारता जैसे महान गुण के माध्यम से समस्त मानवता के उत्थान का कार्य शुरू किया। उनका संपूर्ण जीवन दूसरों को आगे बढ़ाने, सहारा देने और विशाल हृदय से सभी को अपनाने की प्रेरणा देता है, कि हम सभी अपने विचारों, शब्दों, कर्मों और संबंधों में उदार बनें और विशाल दिल के साथ जीवन जिएं।
विज्ञापन

लक्ष्मण मंदिर तपोवन के महंत जगदीश शर्मा ने कहा कि आज संसार में हर ओर अशांति व्याप्त है। हमारे महापुरुषों ने हमें केवल उपदेश ही नहीं दिए, बल्कि अपने आचरण से भी शिक्षा दी है। इसी प्रकार ब्रह्मा बाबा का भी कथन था कि पहले स्वयं करके दिखाओ। क्योंकि हमारे कर्मों को देखकर ही अन्य लोग प्रेरित होते हैं। इस मौके पर संत स्वामी प्रियवर्तनानंद, अमन कुमार, अनीता रयाल, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed