फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tribute to Martyr Durga Malla

बलिदान दिवस पर शहीद दुर्गा मल्ल का किया स्मरण

Thu, 26 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Martyr Durga Malla
शहीद मेजर दुर्गामल्ल शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। शहीद मेजर दुर्गामल्ल के बलिदान दिवस पर राजनीतिक, सामाजिक, जन संगठनों और प्रबुद्ध लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि और मार्ल्यापण किया। देश की आजादी में उनके योगदान पर लोगों ने चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को बलिदान दिवस के मौके पर नगर पालिका परिसर में स्थापित शहीद दुर्गा मल्ल स्मारक पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर पुष्पाजंलि अर्पित की। वीर गोरखा कल्याण समिति और हेल्प क्रास ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर स्मरण किया गया। समिति अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। हेल्प क्रास ट्रस्ट के महासचिव विशाल थापा ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का नाम देने की मांग सरकार से की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, कमल थापा, लोकेश बन, सभासद मनीष धीमान, विनय सावन गीता सावन, सागर मनवाल, राकेश क्षेत्री, सूरज राई,अजय रावत,केके थापा, वर्षा वर्मा, अमर खत्री आदि थे। वहीं, शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय में भी शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गा मल्ल ने अपने संघर्षों से ब्रितानी हुकूमत के दांत खट्टे करने का काम किया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. एसके कुडियाल, डॉ.डीएन तिवारी, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. वंदना गौड, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, रविन्द्र बर्तवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, समाजसेवी राजन गोयल, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, सोनी कुरैशी आदि तमाम लोगों ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed