फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tribute paid to former Prime Minister Rajiv Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Prime Minister Rajiv Gandhi
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की जयंती पर बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत रत्न राजीव गांधी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी देश में कंप्यूटर क्रांति लाए थे। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि स्व.राजीव गांधी प्रेम और सौहार्द के भी प्रतीक थे। उनके द्वारा पंचायतीराज को मजबूत करने का कानून भी बनाया गया जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में विजयपाल सिंह रावत, विक्रम भंडारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, मनोज गुसाईं, लल्लन राजभर, परमेश्वर राजभर, नवीन चंद रमोला, गौतम नौटियाल, सेवादल से अध्यक्ष रामकुमार, रोशनी देवी, पार्षद शकुंतला शर्मा, नंदकिशोर जाटव, सरोजिनी थपलियाल, राजेश शर्म, मुकेश नेगी, अशोक आदि थे। वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला और महानगर कांग्रेस, सेवादल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से नगर निगम ऋषिकेश में राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संदीप बसनेत, शीला देवी, ज्ञानेश मिश्रा, रोशनी देवी, गीता सोनी, लवीश अग्रवाल, सीमा देवी, अन्नू शर्मा, नरेश कंडवाल, राजवीर, हिमांशु जाटव, यश अरोड़ा, मीना रस्तोगी, सोमवती पाल आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन
डोईवाला। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीवनगर में खीर वितरण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फलहार वितरित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है। उनके प्रयासों से ही युवा देश की प्रथम पंक्ति खड़ा हो सका है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, भारतभूषण कौशल, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, मोहित उनियाल, नागेन्द्र सिंह,जसवंत सिंह, अजय रावत, गोपाल वर्मा, मधु थापा आदि थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फलाहार वितरण किया। उन्होने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी ने देश को नई दिशा और दशा प्रदान की। इस दौरान चंद्रमोहन कोठियाल, अंजू कुमार, सुनील सैनी, अजय सैनी, रेखा चौहान, लीला देवी, सरोज कश्यप, मीनू देवी, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने असहायों को बांटा भोजन
डोईवाला। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, युकां और एनएसयूूआई के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर रोटी कपड़ा बैंक के सहयोग से असहायों को भोजन वितरित किया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल,युकां विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, मनीष उपाध्याय, राहुल आर्य, हर्षित उनियाल और शुभम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed