फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   379 people received information about health schemes at the Seva Sankalp

Rishikesh News: सेवा संकल्प शिविर में 379 लोगों ने लिया स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

Thu, 15 Oct 2026 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Oct 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
379 people received information about health schemes at the Seva Sankalp
- चंद्रेश्वर नगर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

- पीएम स्वनिधि योजना में बेहतर कार्य करने वाले बैंक प्रतिनिधि सम्मानित
ऋषिकेश। प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 379 नागरिकों ने पंजीकरण कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया। सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया, जबकि कुसुम कंडवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में प्रभावी हैं। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने और योजना के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान देने वाले बैंक प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
शिविर में उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सिटी मिशन मैनेजर वरुण मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed