फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trials for State-Level Kho-Kho Competition Concluded

Rishikesh News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल संपन्न

Sun, 20 Sep 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 20 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Trials for State-Level Kho-Kho Competition Concluded
ढालवाला। टिहरी खेल विभाग की ओर से पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती ढालवाला में जननपद स्तरीय टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 2 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार को पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित ट्रायल में विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 बालक और बालिकाओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस और उनके मैदानी प्रदर्शन को मुख्य आधार बनाया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर खेल विभाग से खो-खो कोच हेमंत भारती, खेलो इंडिया खो-खो कोच मनीष गिरी गोस्वामी और अन्य कोच वैभव शर्मा, हिमांशु नौटियाल, दीपक रावत, मुख्य चयनकर्ता प्रदीप कोठारी, हेमंत भारती, मनीष गिरी गोस्वामी, दीपक रावत और वैभव शर्मा मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed