फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Treasurer and Joint Secretary Posts Reserved for Female Students

छात्र संघ चुनाव : कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित

Fri, 18 Sep 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 18 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Treasurer and Joint Secretary Posts Reserved for Female Students
छात्र संघ चुनाव : कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव की अब तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। विश्वविद्यालय ने कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद को छात्राओं के लिए आरक्षित किया है। पिछले वर्ष भी इन्हीं दोनों पदों पर छात्राओं के लिए आरक्षण लागू था। आरक्षित पदों की स्थिति स्पष्ट होते ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।
छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के लिए पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने से छात्र संगठन और दावेदार असमंजस में थे। वे खुलकर छात्रों के बीच दावेदार नहीं रख पा रहे थे वहीं एनएसयूआई और एबीवीपी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पा रहे थे। साथ ही परिसर प्रशासन चुनाव के लिए अधिसूचना जारी नहीं कर पा रहा था। अब श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार भी छात्राओं की झोली में सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद आए हैं। अब संभावित प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं, प्रमुख छात्र संगठनों की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम तय करने की कवायद तेज हो गई है। एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि संगठन छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। संगठन की ओर से प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही नामों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। वहीं एबीवीपी भी सभी पदों पर प्रत्याशी खड़ा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पांच में से तीन पदों पर छात्राएं होंगी मैदान में
छात्र संघ के पांच में से तीन पदों पर छात्राएं मैदान में होंगी। कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित है, ऐसे में इन पदों पर सिर्फ छात्राएं ही मैदान में होंगी, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी छात्राएं दावेदारी कर रही हैं। इस पद पर भी छात्रा प्रत्याशी की पूरी संभावना है। ऐसे में तीन पदों पर छात्राओं के मैदान में होंगी। अध्यक्ष और सचिव पद पर अभी छात्र ही दावेदारी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed