फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trap laid to catch Guldar's cubs

गुलदार के शावकों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trap laid to catch Guldar's cubs
ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी के गुलजार फार्म गुलदार शावकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। नालंदा विद्यालय रोड के आसपास ग्रामीणों को को शावकों की चहलकदमी दिखाई दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावकों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लेकिन शावक सबको चकमा देकर झाडियों में छिप गए।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण सुग्रीव द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वे और उनकी पत्नी घर के आंगन में योगाभ्यास कर रहे थे। तभी उन्हें सामने धान के खेत में सरसराहट की आवाज महसूस हुई। पलट कर देखा तो दो गुलदार शावक चहलकदमी कर रहे थे। जो शोर सुनते ही धान की क्यारी में घुस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास क्षेत्र में जाल लगा दिया है। टीम ने गुलदार के शावक को तीन तरफ से घेर लिया। रेस्क्यू टीम सहित ग्रामीणों ने दो शावकों के होने की पुष्टि की है। जिनमें एक कहीं छिप गया, दूसरे को छोटा बच्चा समझकर जैसे ही जाल बिछाया गया वह नन्हा शावक फुर्ती के साथ गुर्राता हुआ उछलकर गच्चा दे गया और वह पास में ही लैंटाना की झाड़ियों में छिप गया। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एमएस रावत ने बताया कि शावकों की हलचल को कैमरा ट्रैपिंग का प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर वन दरोगा स्वयम्बरदत्त कंडवाल, वनबीट अधिकारी राजेश बहुगुणा, वन आरक्षी दीपक कैंतुरा, राज बहादुर, वनकर्मी मनोज कुमार, सुरेश कुमार, सूरज कुमार, आनंद सिंह, मोहित कुमार, शिवा कुमार, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, सरोप सिंह पुंडीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed