फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transporters blocked Nataraj Chowk and raised slogans

Rishikesh News: ट्रांसपोर्टरों ने नटराज चौक पर लगाया जाम, प्रदर्शन

Sun, 18 Feb 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Transporters blocked Nataraj Chowk and raised slogans
I
विज्ञापन

I

I
I

I- नटराज चौक से रेलवे स्टेशन, देहरादून रोड से नटराज चौक और ढालवाला स्टेट बैंक तक लग गई वाहनों की लाइन
I

I- पर्वतीय क्षेत्रों ने बिना परमिट की रोडवेज की अनुबंधित बसों का संचालन का लगाया आरोपI



ट्रांसपोर्टरों ने नटराज चौक पर जाम लगाकर परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश सरकार पर परिवहन व्यवसाय को खत्म करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा। जाम लगने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।



टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से बिना परमिट की रोडवेज की अनुबंधित बसों का पर्वतीय मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। जबकि पर्वतीय मार्गों पर संस्थाओं के अलावा किसी व्यक्ति विशेष को परमिट देने का प्रावधान नहीं है। ट्रांसपोर्टरों को बिना विश्वास में लिए टैक्स वृद्धि की जा रही है, जिसका ट्रांसपोर्टर विरोध करेंगे।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल टैक्सी मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से रेडियो टैक्सी का परमिट दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर संचालित होनी वाली टैक्सियों का कारोबार ठप हो जाएगा। यातायात कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि रोडवेज की ओर से बिना परमिट की बसों का पर्वतीय क्षेत्रों में संचालन हो रहा है, लेकिन परिवहन विभाग इन बसों का संचालन नहीं रोक पा रहा है। ट्रांसपोर्टर नवीन रमोला ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती ट्रांसपोर्टर आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान नटराज चौक से योगनगरी रेलवे स्टेशन, देहरादून रोड से नटराज चौक और नटराज चौक से ढालवाला स्टेट बैंक तक वाहनों की लाइनें लग गई। प्रदर्शन करने वालों में हिम्मत सिंह रावत, मदन कोठारी, जसपाल भंडारी, जसपाल रौतेला, कुंवर सिंह नेगी, योगेश उनियाल, अनिल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed