फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Muni Ki Reti Municipality lacks a construction budget; must manage arrangements using existing resources

कुंभ 2027: मुनि की रेती पालिका को निर्माण बजट नहीं, संसाधनों से संभालनी होंगी व्यवस्थाएं

Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Muni Ki Reti Municipality lacks a construction budget; must manage arrangements using existing resources
ढालवाला। आगामी कुंभ मेला 2027 को देखते हुए मुनि की रेती नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मेला प्रशासन की कार्ययोजना को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। विभागीय पत्रावली से सामने आई जानकारी के अनुसार कुंभ मेले के तहत क्षेत्र में स्थायी या नए ढांचागत निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका मुनि की रेती को अलग से कोई वित्तीय बजट आवंटित नहीं किया गया है। निर्माण बजट न मिलने के कारण निकाय को केवल शासन से मिलने वाली सामग्री, सफाई उपकरणों और मोबाइल शौचालयों के भरोसे ही मेले की व्यवस्थाओं का संचालन करना होगा।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चंद्रभागा पार्किंग, तपोवन पुलिस चौकी, खारास्रोत पार्किंग, माता भद्रकाली मंदिर परिसर और चौदह बीघा पुल के समीप अतिरिक्त मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे। वर्तमान में क्षेत्र में 14 सार्वजनिक और चार मोबाइल शौचालय उपलब्ध हैं। सफाई व्यवस्था के लिए पालिका को 50 हैंड कार्ट, तीन ई-रिक्शा, दो टिपर, एक रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, 200 सामान्य डस्टबिन, 100 स्मार्ट ट्विन बिन और 15 बड़े कवर्ड स्मार्ट बिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा फॉगिंग, सैनिटाइजेशन और कीट नियंत्रण के लिए 15 स्प्रेइंग मशीनें, 1 फॉगिंग मशीन वाहन, 5 मानव चालित फॉगिंग मशीनें, 1 स्प्रे ट्रैक्टर और 5 ग्रास कटर भी बेड़े में शामिल किए जाएंगे। बताया की कुंभ की तैयारियों के लिए अलग से बजट न मिलने के कारण यह सारी सुविधाएं पालिका अपने स्तर से करेगी। बजट के अभाव में इन संसाधनों के सहारे कुंभ की व्यवस्थाएं सुचारु रखना पालिका के सामने चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed