{"_id":"6adb62998d90468f5d0f8069","slug":"roadways-staff-stage-work-boycott-operations-remain-normal-due-to-alternative-arrangements-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148019-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, वैकल्पिक व्यवस्था से संचालन रहा सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, वैकल्पिक व्यवस्था से संचालन रहा सामान्य
Fri, 23 Oct 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
30 अक्तूबर को पूर्ण हड़ताल की चेतावनी ऋषिकेश डिपो के 40 कर्मचारी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
ऋषिक्रेश। दो माह के लंबित वेतन का भुगतान, हर माह की सात तारीख तक वेतन जारी करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ऋषिकेश शाखा के करीब 40 सदस्यों ने कार्य बहिष्कार किया। यूनियन के अधिकांश सदस्य देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए, जिसके चलते ऋषिकेश डिपो में कई बसों के लिए चालक-परिचालकों की कमी हो गई। हालांकि, डिपो प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के कारण बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। वहीं, यूनियन ने 30 अक्तूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
यूनियन सदस्यों के देहरादून जाने के कारण दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर बसों के संचालन के लिए चालक-परिचालकों की व्यवस्था करनी पड़ी। डिपो प्रशासन ने अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों को बुलाकर वैकल्पिक व्यवस्था की और दूसरे रूटों पर जाने वाले चालक-परिचालकों को जरूरत के अनुसार विभिन्न रूटों पर भेजा।
इस दौरान टाइम ऑफिस के कर्मचारियों को बसों के संचालन के लिए चालक-परिचालकों की व्यवस्था करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें कर्मचारियों से संपर्क कर अलग-अलग रूटों पर ड्यूटी लगाने की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के चलते यात्रियों को बसों के संचालन में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ऋषिकेश शाखा के मंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि देहरादून में आयोजित कार्यक्रम सफल रहा। कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा और 30 अक्तूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
वहीं, डिपो के केंद्र प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि यूनियन के सदस्यों के देहरादून में कार्यक्रम में शामिल होने के कारण अन्य चालक-परिचालकों को संबंधित रूटों पर भेजा गया। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बसों का संचालन सुचारु रखा गया और फिलहाल सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।