{"_id":"6a481e1bb09bad18c50aad7c","slug":"transport-department-acquires-120-buses-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1009844-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: परिवहन विभाग ने अधिग्रहित की 120 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: परिवहन विभाग ने अधिग्रहित की 120 बसें
Sat, 04 Jul 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
आज शनिवार को आईडीपीएल में होने वाले कार्यक्रम के लिए परिवहन विभाग की ओर से 120 बसें अधिग्रहित की गई हैं। सभी बस चालकों को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए गए कहा गया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को लाने और ले जाने के लिए 120 बसों का अधिग्रहण किया गया है। सभी बस स्वामियों को जानकारी दे दी गई है। बसों के चालक-परिचालक के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम स्थल से ये बसें गुमानीवाला, रानीपोखरी, डोईवाला, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में जाएंगी। वहां से लोगों को कार्यक्रम स्थल पर लाएगी। सभी चालक-परिचालकों को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन