{"_id":"60afe8fc8ebc3e5fbc69a0a8","slug":"transport-businessmen-sought-solutions-to-problems-rishikesh-news-drn3799061158","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने मंत्रियों को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने मंत्रियों को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। परिवहन व्यवसायियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मेयर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान परिवहन महासंघ की ओर से परिवहन कारोबार को हुई आर्थिक हानि से उबारने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन दिया गया।
मेयर अनीता ममगाईं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लगातार दूसरे साल से चारधाम यात्रा में बसों का संचालन बंद होने से परिवहन व्यवसायियों के सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है। इस कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोग परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस स्थिति से उबारने के लिए कोई ठोस योजना बनाने की मांग की है। कोरोना के कारण प्रदेश में पर्यटन और परिवहन व्यवसाय पर ज्यादा असर पड़ा है। परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें वर्ष 2021-22 में कामर्शियल वाहनों का टैक्स माफ किए जाने, परिवहन व्यवसायियों को 10 से लेकर 15 हजार तक का आर्थिक मुआवजा दिए जाने, कोरोनाकाल से निपटने के बाद चारधाम यात्रा संचालित कराने के लिए रोड मैप तैयार करने और वाहनों में 50 प्रतिशत यात्री बिठाने के आदेश पर दोबारा विचार करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में संयुक्त रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी और उपाध्यक्ष नवीन रमोला आदि शामिल थे।
-----
इनसेट
----
परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने मंत्रियों को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों को ढोने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव पास कराने की मांग की गई। इसको लेकर यातायात एवं सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी और टीजीएमओ के डायरेक्टर बलवीर सिंह रौतेला ने देहरादून में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और हरिद्वार में गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। उन्होंने इन मंत्रियों से कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से परिवहन व्यावसायियों की सहायता करने के लिए समर्थन देने की मांग की है। इस दौरान उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।