फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transport businessmen demonstrated

टैक्स माफी की मांग लेकर परिवहन व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Jun 2021 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Transport businessmen demonstrated
ऋषिकेश। कोरोना काल की मार झेल रहे टैक्सी मैक्सी मालिकों और चालकों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने वाहन के इंश्योरेंस प्रीमियम में छूट देने, कमर्शियल वाहनों का दो वर्ष का टैक्स माफ करने और परमिट की अवधि दो वर्ष आगे बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को इनोवा टैक्सी-मैक्सी चालक मालिक एसोसिएशन ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से परिवहन मंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया चार धाम यात्रा स्थगित होने से परिवहन व्यवसायियों के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक टैक्स, इंश्यारेंस और वाहनों की किस्त भरने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकारी तथा प्राइवेट बैंकों से लोन पर लिए हुए वाहनों का ऋण लघु उद्योग में परिवर्तित किया जाए। इसके अलावा दो साल की इंश्योरेंस प्रीमियम में 70 प्रतिशत की छूट के साथ कमर्शियल टैकस भी माफ होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक मदन मोहन शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अवतार सिंह भगत, सचिव नवीन सेमवाल, जौली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, दून टैंपो ट्रैवलर ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, विनोद राठौर, प्रदीप कुमार, रोशन सैनी, चंद्र किशोर उनियाल, प्रमोद कुमार शर्मा, मेघ सिंह चौहान, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed