फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transformer blew up in a day

एक दिन में ही फुंक गया ट्रांसफार्मर

Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up in a day
यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत फल्दाकोट मल्ला में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के बार नया ट्रांसफार? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम कोटद्वार की लापरवाही यमकेश्वर ब्लॉक के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। विभाग की लापरवाही के कारण गांव में चार दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगा। लेकिन वह भी एक दिन बाद खराब हो गया है। गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण मोमबत्ती के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति का सुचारू नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण कमल किशोर कड़वाल, परमवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, चंडीप्रसाद ने बताया कि अंतर्गत ग्राम सभा फल्दाकोट तल्ला में 13 सितंबर को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे आसपास के गांव फल्दाकोट मल्ला, कंडवालगांव, नलतुर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम कोटद्वार से की। करीब चार दिन बाद 17 सितंबर को ऊर्जा निगम ने गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया। 18 सितंबर को क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई। लेकिन मात्र एक दिन बाद 19 सितंबर को तीन गांव फिर अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों ने जब इस बारे में ऊर्जा निगम को सूचित किया तो जिम्मेदार अधिकारियों ने नए ट्रांसफार्मर के खराब होने की बात की है। ग्रामीणों ने किसी तरह सड़क से नए ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाया था। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण वो भी खराब निकला।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित कर्मचारी को निर्देशित कर गांव में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
आरआर सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed