फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trains will be run from the Yoga city railway station in Kumbh

कुंभ मेले में योग नगरी रेलवे स्टेशन से ही चलेंगे ट्रेनें

Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trains will be run from the Yoga city railway station in Kumbh
ऋषिकेश। रेलवे के महाप्रबंधक ने योगनगरी रेलवे स्टेशन और पुराने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही चारधाम यात्रा रेल परियोजना और कुंभ को लेकर व्यवस्थाओं के बारे में अधीनस्थों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कुंभ में योगनगरी रेलवे स्टेशन से ही ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में योगनगरी रेलवे स्टेशन से ही ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे की ओर से पूरी तैयारियां पूरी गई हैं। कुंभ में सभी ट्रेनें चल भी पाएंगी या नहीं, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कोराना को देखते हुए अन्य राज्यों और गृह मंत्रालय से बात करने के बाद ही ट्रेनों का संचालन होगा। उन्होंने रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। परियोजना प्रबंधक ने उन्हें बताया कि ऋषिकेेश कर्णप्रयाग रेलवे के 10 पैकेज हैं, जिसमें से नौ पैकेज पर काम चल रहा है। केवल एक पैकेज का टेंडर नहीं हो पाया है। यह पैकेज देवप्रयाग से जनासू के बीच में 12 किलोमीटर लंबा है। दिसंबर 2024 तक ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने चारधाम रेलवे परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की। सीपीएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि चारधाम रेल परियोजना की लोकेशन का सर्वे पूरा हो चुका है। इसकी डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी गई है।
विज्ञापन

पुराने रेलवे स्टेशन पर फुटओवर बंद करने के निर्देश
महाप्रबंधक ने पुराने रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज को दोनों तरफ बंद करने के निर्देश दिए। जीएम ने कहा कि इस समय जब पुराने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है तो फुटओवर ब्रिज को दोनों ओर से खुला रखना सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। कहा कि एक नया फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही इस फुटओवर ब्रिज को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आरपीएफ चौकी से चलाना होगा काम
पत्रकारवार्ता में रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने कहा कि रेलवे का अभी ऋषिकेश में आरपीएफ और जीआरपी थाने बनाने की कोई योजना नहीं है। बताया जा रहा कि यदि ऋषिकेश में आरपीएफ थाना खुलता है तो करीब 92 जवानों का स्टाफ होगा। इनके लिए ऑफिस आवासीय कॉलोनी आदि का इंतजाम करना होगा। इसके लिए रेलवे को करोड़ों रुपये का बजट खर्च करना होगा।

ये अधिकारी रहे उपस्थित
रेल मंडल प्रबंधक तरुण प्रकाश, पीसीएम राजीव सक्सेना, एडीआरएम एनएन सिंह, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीटीओ विपिन गोयल, योगनगरी स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार, सीपीएम आरवीएनएन हिमांशु बडोनी, सीएमआई बीएस रावत और आरके शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed