{"_id":"60295f638ebc3ee8f85176fb","slug":"trains-run-at-a-speed-of-100-km-per-hour-from-raiwala-to-rishikesh-railway-station-rishikesh-news-drn370820222","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
रायवाला से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रायवाला से पुराने ऋषिकेेश रेलवे स्टेशन तक एक स्पेशल ट्रेन का 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल हुआ। रायवाला से पुराने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मात्र साढ़े 13 मिनट में पहुंच गई। इस दौरान ट्रैक के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रेलवे की ओर से हरिद्वार से देहरादून और रायवाला से पुराना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का 100 किमी प्रतिघंटा स्पीड का ट्रायल किया गया था। इसके लिए रेलवे की ओर से बरेली से एक बोगी वाली स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। जो सुबह छह बजे बरेली से चली थी। यह ट्रेन पहले हरिद्वार से देहादून 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गई। इस दौरान पार्क क्षेत्र में ट्रेन को कॉसन (चेतावनी) पर चलाया गया। देहरादून से वापस रायवाला में आने के बाद इस ट्रेन को रायवाला से ऋषिकेश के मध्य चलाया गया। यह ट्रेन रायवाला से 15:57 से चली थी जो 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से करीब साढ़े तेरह मिनट बाद 16:10 पर पहुंची पुराना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान रेलवे की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कोट-
रेलवे की ओर से हरिद्वार से देहरादून और रायवाला से ऋषिकेश के मध्य 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से एक स्पेशल ट्रेन का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। हरिद्वार से देहरादून के मध्य कुछ स्थानों पर ट्रेन को कॉसन पर चलाया गया था।
- एसके शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, ऋषिकेश।
रायवाला। रायवाला से देहरादून के मध्य हाईस्पीड ट्रेन के ट्रायल की खबर मिलने के बाद वन्यजीव प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव प्रेमी संस्था डब्लूडब्लूएफ के क्षेत्रीय प्रभारी एके सिंह ने बताया कि राजाजी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में रेल ट्रैक हरिद्वार के मोतीचूर से सूखी नदी से शुरु होकर डोईवाला के समीप सुसवा नदी तक पूरी तरह वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। जिसके कुल 28 किलोमीटर में से 22 किलोमीटर वन्यजीवों के लिहाज से अतिसंवेदनशील माना जाता है। इस ट्रैक में पड़ने वाले कुल 11 मोड़ पर ट्रेन के पायलट और लोको पायलेट बहुत अधिक दूरी तक वन्यजीव नहीं दिखते। इससे पहले भी ट्रैक के विद्युतीकरण किए जाने के समय भी इस रूट पर ट्रेनों को तेज गति से दौड़ाने को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। लेकिन वर्तमान में तेज गति की ट्रेनों के ट्रायल को दी गई अनुमति और इससे आगे के विचार पर वन्यजीवों की जान जोखिम में डालने से बेहतर है कि इस क्षेत्र मेें ट्रेन को कॉसन पर चलाया जाए।