फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Training of physicians across the state started in AIIMS

एम्स में शुरू हुआ प्रदेशभर के फिजिशियनों का प्रशिक्षण

Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Training of physicians across the state started in AIIMS
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय फिजिशियन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में पहले दिन प्रतिभागी चिकित्सकों को वायरल हेपेटाइटिस के नियंत्रण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

एम्स निदेशक डॉ. रविकांत ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस को खत्म करने के लिए फिजिशियंस का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद राज्य के अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टर्स वायरल हेपेटाइटिस के मरीजों को उचित इलाज मुहैया करा पाएंगे। प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सततरूप से जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. मयंक बडोला ने राज्य में उपरोक्त प्रोग्राम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हेपेटाइटिस ए और इ की रोकथाम में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया, खासकर साफ पानी की उपलब्धता व स्वच्छ पानी ही इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजीत सिंह भदौरिया ने विश्वभर, देश और राज्य में वायरल हेपेटाइटिस के स्तर वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम के तौरत रीकों और हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन के संबंध में जानकारी दी। डॉ. पूजा भदौरिया ने बताया कि हेपेटाइटिस वायरस लिवर की संरचना को किस तरह प्रभावित करता है। फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने वायरल हेपेटाइटिस के कारण और लक्षणों पर प्रकाश डाला।

डॉ. आनंद ने वायरल हेपेटाइटिस के संक्रमण का पता लगाने के लिए की जानी वाली जरूरी जांचों की जानकारी दी। कार्यशाला के पहले दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद प्रशिक्षण लेने आए चिकित्सकों ने बताया कि वह अपने जनपदों में अब तक वायरल हेपेटाइटिस के मरीजों का उपचार किस तरह से करते रहे हैं और इसमें उन्हें क्या समस्याएं आती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित गुप्ता, कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून केफिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट, एम्स के एनाटोमी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पूजा भदोरिया, डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, डॉ. अमित जैन, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. महेश पाल, डॉ. संदीप टंडन, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुबेग सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed