फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traffic jam in Tirthangir all day long

तीर्थनगीर में दिनभर लगा रहा वाहनों का जाम

Sun, 11 Jul 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Tirthangir all day long
ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार हो गई। सैलानियों की भीड़ से राजमार्ग पर दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बढ़ती गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी हुई। सड़क पर दिनभर वाहनों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। होटल, कैंप भी पर्यटकों से पैक हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन और ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि प्रातों के पर्यटकों की आमद तीर्थनगरी में देखने को मिली। नेपाली फार्म से लेकर श्यामपुर, नटराज चौक, कोयलघाटी, चंद्रभागापुल, कैलासगेट, मुनिकीरेती, शिवानंद गेट, तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को श्यामपुर बाइपास से नटराज चौक होते हुए भद्रकाली चौराहे से सीधे तपोवन के लिए मार्ग को परिवर्तित करना पड़ा। कुछ वाहनों को मुनिकीरेती पीडब्ल्यूडी तिराहे से डायवर्ट करना पड़ा। तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम में होटल फुल हो गए। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, घट्टूगाड़, बैरागढ़ आदि जगहों पर संचालित कैंप भी सैलानियों से पैक हो गए। गंगा तट और गंगाघाटों पर पर्यटक दिनभर अठखेलियां करते हुए दिखाई दिए। गर्मी से निजात पाने के लिए नीरगड्डूू और कालीकुंड में भी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर वाहनों की लाइन लगी रही। नीलकंठ धाम में सैकड़ों की तादाद में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश सरकार ने थोड़ी राहत दी है। इस राहत के दौरान सैलानी तीर्थनगरी के होटल और कैंपों की सप्ताहभर पहले से ही एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। जिससे शनिवार और रविवार को यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इंसेट
वाहनों से पार्किंग स्थल पैक
ऋषिकेश। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ से तपोवन, शिवानंद पार्किंग, खारास्रोत, लक्ष्मणझूला, पूर्णानंद पार्किंग, माता कुटीर आदि पार्किंग वाहनों से फुल रही। पार्किंग स्थलों पर जगह नहीं होने के कारण लक्ष्मणझूला रोड पर कुछ पर्यटकों को अपने वाहनों को सड़क किनारे आड़े, तिरछा खड़ा करना पड़ा, जो दिनभर जाम का कारण बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड़-19 नियमों की उड़ी धज्जियां
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बढ़ती भीड़ कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रही है। पर्यटकों की चेहरे से मास्क गायब है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। रामझूला और लक्ष्मणझूला पुल पर्यटकों की भीड़ ने कोविड-19 के नियम तार-तार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed