फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traders of Yoganagari played a plate to wake up the government

योगनगरी के व्यापारियों ने सरकार को जगाने को बजाई थाली

Thu, 03 Jun 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traders of Yoganagari played a plate to wake up the government
ऋषिकेश। योगनगरी के व्यापारियों ने कोविड कर्फ्यू में अनदेखी आरोप लगाते हुए थाली बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार बंद होने से व्यापारी आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट गया है। वहीं संवेदनहीन सरकार दुकानें खोलने की छूट या आर्थिक पैकेज दोनों में से कोई भी राहत व्यापारियों को नहीं दे रही है। व्यापारियों ने जल्द बाजार खोलने के आदेश न जारी होने पर स्वयं दुकानें खोलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को कोविड कर्फ्यू में रियायत न मिलने से सरकार से नाराज व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ त्रिवेणी घाट चौक पर जमकर नारेबाजी की। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कोविड कर्फ्यू में बाजार बंद होने से व्यापारी वर्ग बेहाल है। लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा सरकार कोविड कर्फ्यू में रियायत को लेकर व्यापारियों को लगातार गुमराह कर रही है। ललित मोहन मिश्र ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय खुले हैं। लेकिन सरकार मानती है कि केवल बाजार के खुलने से ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। विधायको और सांसदों के वेतन में कोई कटौती नहीं की गई। जबकि कोविड कर्फ्यू में बेरोजगार हुए व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने के नाम पर सरकार और विधायक बगले झांकने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अभी सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई है। नगर महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों के लिए भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बाजार न खुले तो व्यापारियों को मजबूरी में आत्मघाती कदम उठाना होगा। उन्होंने सरकार से तत्काल बाजार को अनलॉक करने की अपील की। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की मांगों का समर्थन किया है। प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महामंत्री पवन शर्मा, राजकुमार तलवार, रवि जैन, ललित मनचंदा, प्रदीप गुप्ता, सरदार परमजीत सिंह, अरविंद जैन, मधु जोशी, पदम शर्मा, जगमीत सिंह, चंद्रिका त्रिपाठी, सरदार इंद्रजीत सिंह, अंशुल अरोड़ा, राहुल पाल, केवल कृष्ण लांबा, हर्षित गुप्ता, अनिल पंवार, धीरज चतरथ दिनेश अरोड़ा, आशु अरोड़ा, विनीत गुलाटी, मनस्वी तलवार, त्रिलोकी नाथ कक्कड़, बॉबी कक्कड़, सन्नी चड्डा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के उत्साह में शारीरिक दूरी भूले व्यापारी
त्रिवेणी घाट चौक पर सुबह 10.30 से व्यापारी जुटना शुरू हो गए। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त ढंग से विरोध प्रकट किया। लेकिन प्रदर्शन के उत्साह में व्यापारी शारीरिक दूरी के नियमों को भूल गए। प्रदर्शन के दौरान कई व्यापारियों ने अपने मास्क भी नीचे कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाली के पीछे मुंह छिपा रहे थे एक व्यापारी नेता
व्यापार मण्डल के एक नेता भाजपा से भी जुड़े है। जब व्यापारी और मीडियाकर्मी प्रदर्शनाकारियों की फोटो ले रहे थे, तब व्यापारी नेता थाली के पीछे अपना मुंह छिपाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed