फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traders continue to protest against widening

जनभावनाओं के अनुरूप चौडीकरण का होगा विरोध

Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders continue to protest against widening
भानियावाला व्यापार मंडल सघर्ष समिति की ओर से भानियावाला चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे बाजार क्षेत्र को बचाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। व्यापारियों को संघर्ष में अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

भानियावाला में धरना स्थल पर चौथे दिन भी प्रभावित हो रहे लोग सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेशनल हाईवे को जनभावनाओं के अनुरूप चौड़ीकरण की नीति बनानी चाहिए। कहा कि भानियावाला बाजार का चौड़ीकरण होने से भारी संख्या में लोग रोजगार से वंचित हो सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सचिन गर्ग, संघर्ष समिति अध्यक्ष के प्यारेलाल कोठारी, संपूर्णानंद ध्यानी, नरेन्द्र नेगी, कुसुम सिद्धू, ईश्वर थपलियाल, धर्मवीर, रवि, सुरेन्द्र, दिनेश डोभाल, पुरुषोत्तम डोभाल, मंजीत, मुकेश और शिवलाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरकण की मांग
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की पब्लिक इंटर कॉलेज से जुड़े शिक्षकों ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फरवरी से वेतन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराते हुए तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। इकाई मंत्री अश्विनी गुप्ता ने अवगत कराया कि फरवरी से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को दिक्कत आ रही है। राज्य भर के अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डीएस कंडारी, जेपी चमोली, भुवनेश वर्मा,ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, अनीता पाल और रतनेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed