{"_id":"611d61398ebc3e7a191caccd","slug":"tourists-having-a-lot-of-fun-in-lachhiwala-park-rishikesh-news-drn3878355177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों ने जमकर की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों ने जमकर की मस्ती
विज्ञापन
लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटक से प्रवेश शुल्क की पर्ची चेक करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। कायाकल्य के बाद लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को 318 पर्यटकों ने पार्क का दीदार किया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की आमद अधिक रही। प्रकृति के पास होने पर पर्यटकों ने जमकर अपनी सेल्फी खींची पहले के मुकाबले पार्क में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वन विभाग को उम्मीद है कि ऑफ सीजन में भी पार्क में पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी रहेगी।
पर्यटकों को खूब भा रहा पार्क का नया कलेवर
लच्छीवाला नेचर पार्क में वैसे तो साल भर पर्यटकों की आमद होती रहती है। लेकिन मुख्य पर्यटक सीजन मार्च से जून के मध्य माना जाता है। जून की गर्मी से निजात पाने के लिए प्रति दिन आने वाले पर्यटकों की संख्या दस हजार तक पहुंचती है। अब इसे नए रूप में विकसित किया गया है। अनुमान है कि संख्या इससे कहीं अधिक बढ़ जाए। बुधवार को दिल्ली से आए पर्यटक अमरदीप ने बताया कि वह परिवार सहित कई बार लच्छीवाला आ चुके हैं। नए रूप में देखकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने सीजन में आने का भी मन बनाया। वहीं, हरियाणा के पर्यटक सुखदेव सिंह ने बताया कि लच्छीवाला नेचर पार्क का आकर्षण उन्हें यहां खींच लाता है। जैसे ही उन्हें पता चला कि नेचर पार्क खुल गया है। वे पहुंच गए।
समय: सुबह 10 बजे
लच्छीवाला पार्क के मुख्य द्वार में घुसते ही जंगल के अंदर के वातावरण को देख पर्यटक उत्साहित हो रहे थे। पार्क में आने वाले अधिकांश पर्यटक दिल्ली और हरियाणा के थे। मुख्य गेट पर पर्यटकों से 50 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। सुबह 25 पर्यटक पार्क में चहलकदमी कर रहे थे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे
नेचर पार्क में सौ से अधिक पर्यटक पहुंच गऐ थे। पार्क में बने फव्वारें, पेड़ पौधों की हरियाली, चिल्ड्रन पार्क, म्यूजियम में बच्चों के आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। म्यूजियम में पर्यटक राज्य की धरोहर को देख रहे थे। जबकि सेल्फी प्वांइट पर युवा ने अपनी फोटो खींच रहे थे।
दोपहर 1.00 बजे
जब दोपहर में पर्यटकों को गर्मी सताने लगी तो वे रेह नदी पर बनाए घाटों पर नहाने आ गए। पर्यटक घंटों तक नदी मौज मस्ती करते रहे। सूरज का पारा चढ़ने पर नदी में नहाने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ गई।
लेजर शो के लिए अभी नहीं बनी है पुख्ता व्यवस्था
लच्छीवाला नेचर पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन यानी लेजर शो के लिए शाम को संचालन की व्यवस्था है। शो के लिए 350 सीटें बनाई गई है। चूंकि अभी नेचर पार्क को शुरू हुए दो दिनों का ही समय हुआ है। ऐसे में वन विभाग पूरी तरह से पुख्ता योजना बनाकर ही इसे संचालित करने का मन बना रहा है।
वन विभाग द्वारा नेचर पार्क को पर्यटकों के लिए सुव्यवस्थित करने के बाद खोल दिया गया है। बुधवार को 318 पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क में पहुंचे थे। आने वाले सीजन के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का प्रयास हो रहा है। पर्यटकों को हर स्तर पर सुविधाएं दी जाएंगी।
घनानन्द उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी,लच्छीवाला।