फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourist destinations are bustling with tourists

Rishikesh News: सैलानियों से गुलजार रहे पर्यटन स्थल

Thu, 01 Jan 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 01 Jan 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Tourist destinations are bustling with tourists
नए साल पर त्रिवेणीघाट पर उमड़ी सैलानियों की भीड़। स्रोत संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। नए साल का जश्न मनाने के लिए तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। सुबह से शाम तक पर्यटन स्थलों पर लोगों की चहलकदमी रही। नए साल पर देशी विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत चौरासी कुटिया का भ्रमण किया।
बृहस्पतिवार को मौसम में ठंडक होने के बाद भी त्रिवेणीघाट, आस्था पथ, रामझूला, बजरंग सेतु आदि जगहों पर पर्यटक और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। पर्यटन स्थल, गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों ने जमकर सेल्फी खींची।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम स्थित भूतनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रही। नए साल पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गोहरी रेंज के महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया में भी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की चहलकदमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी राजेश चंद्र जोशी ने बताया कि आश्रम में सप्ताहभर पहले से पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। 26 दिसंबर को 827, 27 दिसंबर को 924, 28 दिसंबर को 771, 29 दिसंबर को 725, 30 दिसंबर को 642, 31 दिसंबर को 607 और 1 जनवरी 2026 को 676 सैलानियों ने कुटिया का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed