{"_id":"6237507bf96a320ee811d0ae","slug":"tourist-came-to-visit-rishikesh-jumped-in-ganges-and-could-not-come-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांच पड़ा महंगा: ऋषिकेश घूमने आए पर्यटक ने गंगा में लगाई छलांग, फिर नहीं आया बाहर, खोज में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच पड़ा महंगा: ऋषिकेश घूमने आए पर्यटक ने गंगा में लगाई छलांग, फिर नहीं आया बाहर, खोज में जुटी एसडीआरएफ
Sun, 20 Mar 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:35 PM IST
सार
गुजरात के जिला सूरत निवासी जयंती भाई अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए हैं। रविवार वह हरिद्वार से ऋषिकेश आ गए। यहां सच्चाधाम घाट के उनके बेटे मनीष ने एक पत्थर पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह बाहर नहीं आ सका। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
गंगा में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में गुजरात से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए एक युवक को तैराकी का शौक महंगा पड़ गया। युवक ने तपोवन स्थित सच्चाधाम घाट के पास से अति उत्साह में गंगा छलांग लगा दी, लेकिन पानी से बाहर नहीं निकला। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। अब तक युवक का कहीं अता पता नहीं चल पाया है।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गुजरात से जयंती भाई अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। रविवार को परिवार हरिद्वार से ऋषिकेश आ गया। यहां सच्चाधाम घाट के पास परिवार गंगा में स्नान करने लगा। इस बीच जयंती भाई का बेटा मनीष (32) निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत, गुजरात एक पत्थर पर चढ़कर गंगा में तैरने के लिए कूद गया। लेकिन वह गंगा से बाहर नहीं निकला।
परिवारजनों ने शोर मचाया तो जल पुलिस ने राफ्टिंग गाइड की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जल पुलिस ने युवक की काफी तलाश कि पर वह कहीं नजर नहीं आया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे पर्यटक की खोच में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही है।