फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today the secret of the death of the girl of Orissa will be revealed

ऋषिकेश: रविवार को खुलेगा उड़ीसा की युवती की मौत का राज, पुलिस को मिल जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sun, 12 Dec 2021 11:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Dec 2021 11:19 AM IST
सार

बीते गुरुवार को आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे पर झाड़ियों में उड़ीसा की 28 वर्षीय युवती का शव मिला था। मौके पर युवती के बैग से बरामद हुए ट्रेन के टिकट और फोन नंबर से पुलिस शव की पहचान करने में कामयाब रही।

विज्ञापन
Today the secret of the death of the girl of Orissa will be revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उड़ीसा की युवती की मौत के राज से जल्द पर्दा उठ सकता है। रविवार को युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल जाएगी। वहीं पुलिस के हाथ युवती के पति तक भी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बीते गुरुवार को आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे पर झाड़ियों में उड़ीसा की 28 वर्षीय युवती का शव मिला था। मौके पर युवती के बैग से बरामद हुए ट्रेन के टिकट और फोन नंबर से पुलिस शव की पहचान करने में कामयाब रही। मृत युवती आरती भुई के पिता रविंद्र भुई ने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले उनकी बेटी प्रेम विवाह के बाद घर छोड़ कर चली गई थी।
विज्ञापन


वह हरिद्वार के सिडकुल की किसी फैक्टरी में काम रही थी। वह सिडकुल स्थित रावली महदूद में रहती थी। उन्होंने बताया कि कभी-कभी उनकी बेटी से फोन पर बात होती थी। शुक्रवार को एक पुलिस टीम युवती के पति के बारे में जानकारी जुटाने हरिद्वार के सिडकुल स्थित फैक्टरी और किराये के मकान में गई। यहां पुलिस को जानकारी मिली कि युवती पिछले चार महीने से रावली महदूद में अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अभी हाल में युवती का पति अचानक कहीं चला गया था। इसके बाद से युवती काफी परेशान नजर आ रही थी। इसके बाद अचानक युवती गायब हो गई। पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस युवती के पति तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि युवती का पति पहले से शादीशुदा है। मृत युवती के पति को पूछताछ के लिए ऋषिकेश कोतवाली लाया जा रहा है। आज युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी। ऐसे में पुलिस युवती के मौत के कारणों का खुलासा कर सकती है।


हरिद्वार के सिडकुल में जांच के लिए गई टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। रविवार को युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बात मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-रवि सैनी, कोतवाली निरीक्षक, ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed