फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor

Rishikesh News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 01 Jun 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor
ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स रेंजर्स और एनएसएस के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी के निर्देशन और एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रशानिक भवन से होते हुए कोयलघाटी से विज्ञान संकाय से वापस परिसर में पहुंची। एनसीसी अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना की विशिष्टता, विशेषता, कौशल एवं तकनीकी अनुभव से दुनिया को पता चला कि यह आधुनिक भारत है। यात्रा में परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. वीडी पांडेय, कंचन लता सिन्हा, कल्पना पंत, दिनेश शर्मा, अंजनी दुबे, गौरव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed