ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत दुकानदारों, फड़, ठेली वालों की ओर से नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को निगम ने स्वयं हटाने का रक्षाबंधन का तक समय दिया है। रक्षाबंधन के बाद अतिक्रमण स्वयं न हटाने पर निगम इस पर चालान की कार्रवाई और सामान को जब्त किया जाएगा।
शनिवार को सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के नेतृत्व में टीम ने नगर में नालियों की सफाई, सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत रेलवे रोड से हुई। यहां सफाई कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर नालियों के चैंबर खोल कर उनकी सफाई की। मौके पर कीटनाशक ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। साथ ही वीडियोग्राफी के जरिए नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित भी किया गया। रेलवे रोड और घाट मार्ग पर नालियों के ऊपर करीब 40 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। सेनेट्री इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल ने बताया कि दुकानदारों को रक्षाबंधन तक का समय अतिक्रमण स्वयं तोड़ने व हटाने को कहा गया है। तय समय के बाद यदि अतिक्रमण न हटाया गया तो सामान जब्त कर चालान की कार्रवाई की जाएगी।