फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS delivered medicine for three TB patients to New Tehri by drone covered distance of 48 km in 35 minutes

Rishikesh: एम्स ने टीबी के तीन मरीजों के लिए ड्रोन से नई टिहरी पहुंचाई दवा, 35 मिनट में तय की 48 किमी की दूरी

Wed, 06 Mar 2024 02:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 02:17 PM IST
सार

टेलीमेडिसिन से परामर्श और ड्रोन मेडिकल सेवा के माध्यम से दवाइयां भेजी जा रही हैं। टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से पल्मोनरी मेडिसिन की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. रूचि दुआ ने मंगलवार को टीबी के तीन मरीजों को परामर्श भी दिया।

विज्ञापन
AIIMS delivered medicine for three TB patients to New Tehri by drone covered distance of 48 km in 35 minutes
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स ने नियमित ड्रोन सेवा के माध्यम से मंगलवार को टिहरी जनपद के तीन मरीजों को टीबी की दवा उपलब्ध कराई। एक नए मरीज के बलगम का सैंपल भी जांच के लिए एम्स मंगाया गया। पहाड़ी जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब उपचार और अन्य जांच के लिए बार-बार एम्स नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन


एम्स इन मरीजों को घर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। टेलीमेडिसिन से परामर्श और ड्रोन मेडिकल सेवा के माध्यम से दवाइयां भेजी जा रही हैं। टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से पल्मोनरी मेडिसिन की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. रूचि दुआ ने मंगलवार को टीबी के तीन मरीजों को परामर्श भी दिया।
विज्ञापन


ड्रोन सेवा जारी
उक्त मरीज एम्स से ही इलाज करा रहे थे। एम्स हेलीपैड से मंगलवार सुबह 11.30 बजे ड्रोन सेवा को जिला अस्पताल बौराड़ी नई टिहरी रवाना किया गया। ड्रोन 35 मिनट में 48 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12.05 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी के लिए एक नए टीबी मरीज का बलगम सैंपल के साथ 12.45 पर वहां से रवाना हुआ और दोपहर 1.20 बजे एम्स हेलीपैड पर पहुंचा। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से विभिन्न अस्पतालों के लिए नियमित ड्रोन सेवा जारी है। ड्रोन सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि इस दौरान ड्रोन के जरिए ऐसे तीन टीबी ग्रसित मरीजों को एम्स ने ड्रोन के जरिए दवा उपलब्ध कराई।


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  गठबंधन के बीच हरिद्वार लोस सीट पर सपा की निगाहें, ऐसा है वोटों का गणित

दुर्गम क्षेत्रों के लिए हो रही मेपिंग
ड्रोन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा के सहयोग से एम्स ऋषिकेश ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी मेडिसिन, रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने, चारधाम यात्रा के समय आपात स्थितियों और हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन पहुंचाने के लिए सीएचसी सेंटर, जिला अस्पतालों और अन्य दुर्गम क्षेत्रों की मैपिंग की योजना पर कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed