{"_id":"5fecd0d98ebc3e3b903e6674","slug":"three-stolen-bikes-recovered-rishikesh-news-drn366238751","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। कोतवाली पुलिस की ओर से की जा रही चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइकें बरामद कर ली हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बीते मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। पुराना टोल टैक्स बैरियर पर पुलिस ने एक बाइक को रोका, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने पूछताछ की तो सकपका गए। छानबीन की तो जिस बाइक को लेकर वे आ रहे थे। वह चोरी की निकली, जिसका मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने दो अन्य बाइकें छिपा रखी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुशील पुत्र हरिचंद साहनी निवासी ग्राम सुसताटोक थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार और राहुल पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम मुस्ताबापुर पोस्ट गुरियारी थाना बिसनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल निवास केशवपुरी बस्ती डोईवाला के रूप में हुई है।