फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three people died under different circumstances

अलग-अलग परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों की मौत

Sat, 26 Dec 2020 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three people died under different circumstances
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट में शुक्रवार को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति की पहचान हरिराम ठाकुर (45) पुत्र मुन्नु ठाकुर, निवासी बनखंडी निकट रेलवे रोड ऋषिकेश के रूप में की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बृहस्पतिवार देर शाम हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। 108 की मदद से व्यक्ति को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति की पहचान प्रवीण सिंह (44) पुत्र विरेंद्र सिंह, निवासी आवास विकास कालोनी वीरभद्र रोड ऋषिकेश के रूप में की है।
विज्ञापन

तीसरी घटना भी बृहस्पतिवार शाम की है। यहां एक दुकान में चाय पी रहे एक व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर पजिनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति की पहचान नरेश रावत (42) निवासी शिवाजीनगर, मुर्गीफार्म ऋषिकेश निवासी के रूप में की है। कोतवाली पुलिस ने तीनों का पंचनामा भरकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed