{"_id":"56e1d8a64f1c1b81498b45d4","slug":"three-injured-by-falling-rocks-at-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार पर पत्थर गिरने से तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर पत्थर गिरने से तीन घायल
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलकंठ मोटर मार्ग पर पहाड़ी से लुढ़का पत्थर कार के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख दो घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम एक कार में सवार पांच लोग नीलकंठ मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच फूलचट्टी के समीप मार्ग किनारे पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरा और कार उसकी चपेट में आ गई। पत्थर गिरने से कार की छत और अगला शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अप्रत्याशित घटना से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर घायल गुलशन नागपाल (45) पुत्र प्रेमचंद, उमेश नागपाल (47) पुत्र स्व. रमेश चंद्र निवासी सेक्टर सात डीएचए, 24 जवाहर नगर, जयपुर (राजस्थान) और किशन मुंजाल (45) पुत्र बलवंत राय मुंजाल निवासी सेक्टर एफ-22 दिल्ली को 108 आपातकालीन सेवा से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने गुलशन और किशन को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कार में एक महिला समेत पांच लोग सवार थे। दो लोगों को चोट नहीं आई है। कार में सवार लोग नीलकंठ मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहे थे।