फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three families donated eyes, 6 lives will be illuminated

Rishikesh News: तीन परिवारों ने कराए नेत्रदान, 6 जिंदगियां होंगी रोशन

Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three families donated eyes, 6 lives will be illuminated
तीन परिवारों ने अपने परिवार के मृतक सदस्य के नेत्रदान कराएं हैं। नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया कि नजफगढ़ निवासी सुरेंद्र मिड्डा के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनके नेत्रदान करने की स्वीकृति दी। नेत्रदान मिशन से जुड़े कृष्ण कालरा के सहयोग से गुरुनानक आई बैंक दिल्ली की टीम ने उनके घर जाकर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त किए। इसके अलावा सहारनपुर निवासी अशोक बत्रा के निधन पर उनके परिजनों ने दृष्टिदूत श्याम नारंग के सहयोग से रोशनी आई बैंक को नेत्रदान की सहमति दी। वहीं दृष्टिदूत महेंद्र अरोड़ा की प्रेरणा से हरिद्वार के प्रतिष्ठित व्यापारी जवाहर लाल अग्रवाल के परिजनों ने भी उनकी मृत्योपरांत नेत्रदान कराया। अभियान प्रमुख रामशरण चावला ने कहा कि तीन लोगों के नेत्रदान से 6 जिंदगियां रोशन होंगी। लोगों के सहयोग से नेत्रदान महादान अभियान 282वें पड़ाव पर पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed