फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three day Ganga Kayak Festival begins

गोल्फ कोर्स रेपिड में तीन दिवसीय गंगा कयाक फेस्टिवल का आगाज

Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three day Ganga Kayak Festival begins
फूलचट्टी आश्रम के समीप आयोजित गंगा कयाक फेस्टिवल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करतीं विधायक रितु ख? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से बी एडवेंचन स्पोर्ट्स सोसायटी तपोवन ने फूलचट्टी आश्रम के समीप गंगा में गोल्फ कोर्स रेपिड में तीन दिवसीय गंगा कयाक फेस्टिवल का आयोजन किया। फेस्टिवल में विभिन्न प्रांतों के करीब 73 महिला-पुरुष प्रतिभागी शामिल हुए। फेस्टिवल में स्प्रिंट, सलालम, बोटर क्रॉस, मार्क्स बोटर क्रॉस और विगनर कैटेगिरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ने हरी झंडी दिखाते हुए फेस्टिवल का शुुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के फेस्टिवल से उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को अपने हुनर को देश, विदेश में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस तरह के प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

फेस्टिवल के पहले दिन स्प्रिंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महिला, पुरुष वर्गों में अलग-अलग आयोजित हुई। जिसमें 47 टीमों ने प्रतिभाग किया। गंगा की लहरों में कड़े मुकाबले के बीच महिला वर्ग में नैना अधिकारी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान निधि भारद्वाज और प्रियंका राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान संजय सिंह राणा, द्वितीय स्थान कुलदीप सिंह और ऋषि राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विक्रम भंडारी, अयोध्या प्रसाद, विशाल, संदीप और दीपक राणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्था अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने बताया कि शेष प्रतियोगिता फेस्टिवल के अन्य दो दिनों में संपन्न होंगी। इस मौके पर सचिव हरेंद्र रावत, विशाल भंडारी, संदीप राणा, अलकेश कुकरेती, बृजमोहन, मनीष, आशीष रावत, आशु गोस्वामी, लक्ष्मण नेगी आदि शामिल थे।

 गोल्फ कोर्स रेपिड में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

गोल्फ कोर्स रेपिड में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed