{"_id":"a7be4f152a291b5b2afef9afca188fcd","slug":"threatening-for-marrige-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए धमकी देना पड़ा भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए धमकी देना पड़ा भारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसूवाला गांव में शुक्रवार की रात एक युवती से जबरन शादी के लिए दबाव बनाने और गाली गलौच कर भयभीत करने पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को देर रात पुलिस ने आरोपी को युवती के घर के बाहर हंगामा करते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
हंसूवाला गांव में शुक्रवार की दे रात पुलिस को ग्रामीणों ने कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना दी थी। मौके पर आई पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग का है। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि हंसूवाला गांव की एक युवती पर आरोपी कुछ दिनों से विवाह करने का दबाव बना रहा था। लेकिन युवती विवाह के लिए राजी नहीं थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात आरोपी युवती के घर के बाहर आ धमका और गाली गलौच कर शादी के लिए दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। युवती ने मामला अपने परिजनों को बताया तो परिजन उसे समझाने लगे, लेकिन आरोपी उनसे भी भिड़ गया। हंगामा होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल ने बताया कि हंसूवाला निवासी युवती की तहरीर के आधार पर मोहित पुत्र अमरपाल निवासी प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन