फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves took away silver throne, snake and umbrella

Rishikesh News: मंदिर से चांदी का सिंहासन, नाग व छत्र ले उड़े चोर

Fri, 08 Mar 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away silver throne, snake and umbrella
थाना मुनि की रेती क्षेत्र के ग्राम भंगला में साईं धाम मंदिर से चांदी का सिंहासन, नाग व छत्र आदि सामान अज्ञात चोर उड़ा ले गए। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षण रितेश साह ने बताया कि बीते बुधवार को मदन लाल गैरोला निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, घेराधार, मुनि की रेती ने लिखित तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने गांव के शिव साईं तिरंगा साईं धाम मंदिर से चांदी का सिंहासन, नाग व छत्र आदि सामान चोरी कर लिया है। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि घटनास्थल थाना मुनि की रेती से करीब 60 किमी दूर स्थित है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed