{"_id":"674a101e76cdb69a630b71d4","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-from-the-house-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-559259-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: घर से चोर ले उड़े लाखों की नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: घर से चोर ले उड़े लाखों की नकदी और जेवर
विज्ञापन
रायवाला क्षेत्र के खैरी खुर्द में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चुरा लिए। घटना के वक्त मकान मालिक अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गया था। पीड़ित ने तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक खैरी खुर्द क्षेत्र में रहने वाले जगदीश प्रसाद की पत्नी चैता देवी का इलाज सोमवार से नगर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान घर पर ताला लगा रखा है। शुक्रवार को जगदीश घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। वह अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था और तिजोरी खुली हुई थी। आलमारी में रखी नकदी और जेवरात गायब थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि नकदी सहित करीब करीब सात लाख रुपये का माल चोर ले गए।