Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is hope of starting flights between Dehradun-

Rishikesh News: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट शुरू करने की कवायद फिर शुरू

Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is hope of starting flights between Dehradun-
Iफ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान मंगलवार को पहुंचा देहरादून एयरपोर्टI
विज्ञापन




डीजीसीए की अनुमति मिलते ही शुरू होगी सेवा

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक बार फिर से फ्लाइट शुरू होने की आस जगी है। फ्लाइट शुरू करने के लिए फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डीजीसीए की अनुमति मिलते ही सेवा शुरू हो जाएगी।


इससे पहले भी फ्लाई बिग ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट शुरू किए जाने का प्रयास किया गया था। कंपनी का विमान पहली बार 30 जून को एयरपोर्ट पहुंचा था। कई ट्रायल के बावजूद डीजीसीए ने इस रूट पर कंपनी को फ्लाइट संचालित करने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद फ्लाई बिग कंपनी ने डीजीसीए से अनुमति मिलने पर बीते छह सितंबर से देहरादून-हिंडन के बीच पिथौरागढ़ के लिए लाए गए विमान से फ्लाइट शुरू कर दी थी। वर्तमान में यह फ्लाइट देहरादून से दो दिन देहरादून-हिंडन-बठिंडा-लुधियाना के बीच संचालित है। अब फ्लाई बिग देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट शुरू करने को दूसरा 19 सीटर विमान लेकर एयरपोर्ट आई है। इसमें कुल 19 सीट होंगी। जिसमें 17 सीट यात्रियों के लिए होंगी। इस फ्लाइट को शुरू करने को लेकर जौलीग्रांट में स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed