{"_id":"653809cbe649aedc0b0008f6","slug":"there-is-darkness-under-the-street-lights-installed-at-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-273628-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हरिद्वार राजमार्ग पर लाखों रुपयों की लाइट तले छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हरिद्वार राजमार्ग पर लाखों रुपयों की लाइट तले छाया अंधेरा
विज्ञापन
Iरात में दुर्घटना की बनी रहती है आशंका, विभाग नहीं ले रहा संज्ञानI
जिला पंचायत क्षेत्र श्यामपुर में हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के तले अंधेरा छाया हुआ है। जिससे हाईवे पर रात के समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
करीब दो वर्ष पूर्व हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमडीडीए की ओर से आईडीपीएल गेट के समीप बाबा नीम करोली हनुमान मंदिर से श्यामपुर पुलिस चौकी तक डिवाइडर में लाखों की लागत से डबल आर्म स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। लाइट लगाने के दो वर्ष से कम समय में ही अधिकतर लाइट खराब हो चुकी है। जिसके कारण राजमार्ग पर शाम ढलते ही अंधेरा छाया रहता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इसके इतर जिला पंचायत क्षेत्र के राजमार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। बावजूद इसके अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
Iहरिद्वार राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। यदि क्षेत्र में एमडीडीए की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं तो इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। -गणेश भट्ट, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, देहरादूनI