{"_id":"65b16744e9777a34c70c4b82","slug":"there-is-anger-among-the-villagers-due-to-survey-marks-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-336104-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दूधली में सर्वे निशान लगाने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दूधली में सर्वे निशान लगाने से ग्रामीण नाराज
विज्ञापन
दूधली में खेतों और सड़कों पर सर्वे के निशान लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने बताया कि दूधली में सड़क और खेत में सर्वे कर कुछ निशान लगाए गए हैं। निशान किसने लगाए, लोग असमंजस में हैं। ग्रामीण ने कहा कि बिना जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए कोई सरकारी सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। जमीनों का जबरन अधिग्रहण करने का विरोध किया जाएगा। इस मौके श्याम सिंह धामी, सुमन ज्याला, प्रदीप कुमार, माधो सिंह, नेहा आदि शामिल रहे।
Iपुराना तिरंगा बदलकर नया लगाने की मांगI
नगर पालिका के पूर्व सभासद विजय बख्शी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी को ज्ञापन देकर नगर चौक पर स्थापित 100 फीट के तिरंगा ध्वज को बदलकर नया फहराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा के समीप स्थापित तिरंगा ध्वज पुराना हो चुका है। लिहाजा उसे बदलकर नया ध्वज फहराया जाए।