फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft worth lakhs in a locked house; thieves flee with cash and jewelry.

Rishikesh News: बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Tue, 28 Jul 2026 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in a locked house; thieves flee with cash and jewelry.
ऋषिकेश। सोमेश्वर नगर क्षेत्र में बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सोमेश्वर नगर निवासी डॉ. केएस जौहरी ने बताया कि वह बीते 7 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे किसी कार्य से मेरठ गए थे। 10 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे जब वह घर लौटे तो बाहर से सभी दरवाजे बंद थे, लेकिन अंदर जाकर देखा तो दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर पीछे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर के भीतर घुसे थे। उन्होंने औजारों की मदद से अलमारियों के लॉक तोड़े और उनमें रखी एक लाख रुपये की नकदी, सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed