फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The work of distributing 50 thousand dustbins started in the city

शहर में 50 हजार डस्टबिन बांटने का काम शुरू

Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The work of distributing 50 thousand dustbins started in the city
बापू ग्राम स्थित कैम्प कार्यालय में लोगों को डस्टबिन बांटती मेयर अनिता ममगाई। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम ने स्वच्छता मुहिम के तहत चालीस वार्डों में शुक्रवार को 50 हजार कूड़ेदान बांटने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम प्रांगण सहित बापू ग्राम स्थित निगम के ग्रामीण क्षेत्र के कैंप कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं ने अभियान का श्रीगणेश लोगों को कूड़ेदान बांटकर किया।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के संकल्प के साथ-साथ देवभूमि ऋषिकेश को उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ और खूबसूरत शहर बनाने के लिए एक विजन के साथ मुहिम चलाई जा रही है। घरों की गंदगी सड़कों पर नजर न आए, इसके लिए निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर में निगम की ओर से दो-दो निशुल्क कूड़ेदान दिए जाएंगे। जिसमें लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डालकर रोजाना निगम के स्वच्छता वाहन में डालना होगा। स्वच्छता वाहन में जीपीएस सिस्टम के अलावा हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। कूड़े के निस्तारण के लिए यूएनडीपी एचडीएफसी बैंक के माध्यम से निस्तारण प्लांट लगा दिया गया है। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट बनाई जा रही हैं, जिससे खाद बनाई जा सकेगी। उन्होंनेेे कहा कि शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद अनीता प्रधान, पार्षद अनीता रैना, पार्षद विपिन पंत,पार्षद लष्मी रावत,पार्षद रश्मि देवी, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद शोकत अली, ग्रामीण जन संपर्क अधिकारी प्रदीप धस्माना, अनिकेत गुप्ता, रंजन अंथवाल, राजीव राणा राणा आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed