{"_id":"61ec4c9077c80c4b9418857c","slug":"the-weather-took-a-turn-the-chill-increased-in-the-pilgrimage-town-rishikesh-news-drn4023231189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, तीर्थनगरी में बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, तीर्थनगरी में बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे हिमपात और पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से तीर्थनगरी में भी मौसम ने करवट बदली है। तीर्थनगरी में रिमझिम बारिश की फुहारें शुरू हो गई हैं, जिससे ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है।
शनिवार को सुबह से ही सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। दोपहर 12 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। मौसम के बदलते ही रिमझिम बारिश शुरू हुई। इससे ठंड और ठिठुरन अधिक बढ़ गई। लोग अपने घरों में ही कैद हो गए। घरों के अंदर लोग हीटर और अंगीठी के सहारे ठंड को दूर भगाने के प्रयास में जुटे रहे। गंगा घाटों और तटों पर निराश्रित लोग अलाव के सहारे ठंड को भगाते हुए दिखाई दिए। शाम तक हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों की दुश्वारियां कम नहीं कीं। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, त्रिवेणी घाट के गंगा घाट और तटों पर सन्नाटा देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों से भी खरीदार गायब दिखी। झूला पुलों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही कम हो गई। ठंड और ठिठुरन में केवल जरूरतमंद और कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। उधर, डोईवाला में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। बारिश के कारण लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को क्षेत्र में मौसम सुबह से ही खराब रहा। सुबह धूप नहीं निकली और आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर में एकाएक बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बारिश देर शाम तक लगातार रही। बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। बाजारों में भी कम रौनक रही। बारिश के कारण ठंड में इजाफा होने के कारण सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे।