{"_id":"656383ee03d44b75d90c0967","slug":"the-water-level-of-ganga-near-purnanand-ghat-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-295593-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पूर्णानंद घाट पर कम हुआ गंगा का जलस्तर, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पूर्णानंद घाट पर कम हुआ गंगा का जलस्तर, श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
Iपूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे डुबकी, स्नान के लिए जलस्तर बढ़ाए जाने की मांगI
पूर्णानंद घाट जानकी पुल के पास गंगा का जलस्तर दो दिनों से कम हो गया है। गंगाजल का स्तर कम होने से श्रद्धालुओं को रविवार को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को पूर्णिमा स्नान पर भी श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय जनता और महिला गंगा आरती की महिलाओं में सिंचाई विभाग से घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ाने की मांग की है।
14 अगस्त को बारिश के कारण खारास्रोत नाला उफान पर आ गया था। जिससे मलबा और पत्थर पूर्णानंद घाट, जानकी पुल गंगा घाट पर एकत्रित हो गया था। गंगा का बहाव तेज होने से पूर्णानंद घाट तक पानी आ रहा था। लेकिन गंगा की मुख्य धारा का जलस्तर कम होने से घाट तक गंगा का जलस्तर कम हो गया है। स्थानीय निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि जेसीबी लगाकर खारास्रोत पर आए बड़े-बड़े पत्थरों को हटाया जाए, ताकि जलधारा पूर्णानंद घाट तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा में डुबकी लगाने लायक जल छोड़ना चाहिए।