फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The walking march gave the message of staying healthy

Rishikesh News: पैदल मार्च कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Tue, 12 Aug 2025 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
The walking march gave the message of staying healthy
डोईवाला। परवादून बार एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने नगर में पैदल मार्च आयोजित किया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां करने पर भी जोर दिया। मंगलवार को बार प्रांगण से न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ की अगुवाई में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने नगर में पैदल मार्च किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ ने कहा कि जीवनदायिनी ओजोन परत प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक पहल जरूरी है। परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि पैदल मार्च के माध्यम से लोगों को शारिरिक गतिविधियां जैसे साइकिल चलाना, तैराकी और पैदल घूमने के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम में मनोहर सैनी, मोहम्मद जुबैर, महताब आलम, साकिर हुसैन, राहुल बिष्ट, व्योम गोयल, अरूण, राजीव, सुमित, सौरभ पाल, भूपेन्द्र, विजय और आमिर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed