फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roads Inaugurated in Mayakund

Rishikesh News: मायाकुंड में सड़कों का लोकार्पण किया

Sun, 27 Sep 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 27 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Roads Inaugurated in Mayakund
ऋषिकेश। शहर में अवस्थापना विकास निधि के तहत करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क व अवस्थापना विकास कार्यों में मायाकुंड क्षेत्र में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान विधायक अग्रवाल ने कहा कि शहर में सड़क और अन्य अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अवस्थापना विकास निधि से शहरभर में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। माया कुंड में नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, माधवी गुप्ता, अजय दास, एमएस ढौंडियाल, उषा मंडल, अमित कुमार, गोपाल शर्मा, पीके श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed