फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The vice president took stock of the damage caused by Baris

विस अध्यक्ष ने लिया बारिस से हुए नुकसान का जायजा

Wed, 22 Jul 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The vice president took stock of the damage caused by Baris
भट्टोवाला में क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करते विस अध्यक्ष। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भट्टोंवाला क्षेत्र के वार्ड पांच में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, नहर व क्षतिग्रस्त पुलिया का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने भट्टोंवाला के बंगाला नाला में खेतों को हो रहे नुकसान को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए। वार्ड पांच में ही पैदल पुलिया के क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर पुलिया के मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गढ़ीमयचक में क्षतिग्रस्त नहर का जायजा भी लिया। उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त पुलिया व सुरक्षा दीवार को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए वहीं उप जिलाधिकारी को भी दूरभाष पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुभव नौटियाल, अभिषेक रावत, प्रधान दीपा राणा, रमन रांगड, गणेश रावत, हरपाल राणा, मानवेंद्र कंडारी, रविंद्र रमोला, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने भट्टोंवाला ग्राम सभा में बीती रात्रि बारिस से हुई क्षतिग्रस्त पुलिया का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इसके चलते क्षेत्र की जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान व पीडब्ल्यूडी के सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता कर अति शीघ्र पुल को ठीक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed