{"_id":"6a98110b15dfa38aae0e7106","slug":"installation-of-led-screens-begins-at-bhadrakali-work-to-start-soon-at-maletha-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145868-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भद्रकाली में एलईडी लगाने का कार्य शुरु, मलेथा में जल्द होगा कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भद्रकाली में एलईडी लगाने का कार्य शुरु, मलेथा में जल्द होगा कार्य शुरु
Wed, 02 Sep 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चारधाम यात्रा होगी और स्मार्ट, इसी माह के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य
भद्रकाली में एलईडी लगाने का कार्य शुरु, मलेथा में जल्द होगा कार्य शुरु
ढालवाला। चारधाम यात्रा के दौरान अब यात्रियों को मौसम और मार्ग की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भद्रकाली में अत्याधुनिक एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाने का कार्य शुरु हो गया है। मलेथा (श्रीनगर) में भी जल्द कार्य शुरु कर दिया जाएगा। यात्रियों को मौसम की स्थिति, सड़क बंद होने, वैकल्पिक मार्ग और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं रियल टाइम में उपलब्ध होंगी।
लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड, ऋषिकेश को इस परियोजना की कार्यदायी संस्था बनाया गया है। करीब 68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही यह व्यवस्था यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम है। भद्रकाली के समीप एलईडी स्क्रीन लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसी माह के अंत तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बरसात के मौसम में भूस्खलन, चट्टान गिरने या खराब मौसम के कारण यात्रा मार्ग पर अक्सर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में कई बार श्रद्धालु बिना जानकारी के आगे बढ़ जाते हैं और घंटों जाम या बंद मार्ग में फंस जाते हैं। एलईडी स्क्रीन पर मौसम की चेतावनी, मार्ग बंद होने, यातायात की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश तत्काल प्रदर्शित किए जाएंगे जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
- भद्रकाली में एलईडी लगाने के लिए फाउंडेशन निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही एलईडी लगाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। मलेथा में भी इसी माह के अंत तक एलईडी लगा दी जाएगी। पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि यांत्रिक खंड, ऋषिकेश।