फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teachers unable to reach school due to road obstruction; school left in the care of the committee chairperson

Rishikesh News: सड़क बाधित होने से स्कूल नहीं पहुंचीं शिक्षिकाएं, समिति अध्यक्ष के भरोसे रहा विद्यालय

Wed, 02 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 02 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers unable to reach school due to road obstruction; school left in the care of the committee chairperson
- 35 किमी दूर ऋषिकेश से आती हैं दोनों शिक्षिकाएं, 15 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन

- अभिभावक प्रबंधक समिति के भरोशे नहीं खोला जा सकता विद्यालय: शिक्षा विभाग
यमकेश्वर। शासन के निर्देश हैं कि शिक्षक विद्यालय से अधिकतम आठ किलोमीटर के दायरे में निवास करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में स्कूल पहुंचने में देरी न हो। इसके बावजूद यमकेश्वर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिंजाखेत में बुधवार को दोनों शिक्षिकाएं विद्यालय नहीं पहुंच सकीं। दोनों करीब 35 किमी दूर ऋषिकेश से स्कूल आती-जाती हैं। सड़क बाधित होने के कारण 15 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष के भरोसे रहा। इससे शिक्षक आवासीय व्यवस्था और दूरदराज के विद्यालयों की निगरानी पर सवाल उठे हैं। बुधवार को लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग फूलचट्टी के पास बाधित रहा। दोपहर 12 बजे तक मार्ग नहीं खुलने पर ऋषिकेश और देहरादून से आने वाले कई शिक्षक आधे रास्ते से लौट गए। इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने बीमारी, किसी ने आकस्मिक अवकाश तो किसी ने अन्य कारण बताते हुए छुट्टी की सूचना भेजी। बिंजाखेत की सहायक अध्यापिका ने सुबह 10:30 बजे प्रधानाध्यापिका को व्हाट्सएप पर छुट्टी की सूचना दी, जबकि प्रधानाध्यापिका ने दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि उस दिन अभिभावक प्रबंधक समिति की अध्यक्ष विद्यालय में रहेंगी। शिक्षिकाओं के नहीं पहुंचने पर समिति अध्यक्ष ने ताला खोलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय संचालित किया। इस दौरान बच्चों ने मध्यान्ह भोजन भी किया। हालांकि शिक्षा विभाग के नियमानुसार स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति, चाहे वह अभिभावक प्रबंधक समिति की अध्यक्ष ही क्यों न हो, के भरोसे विद्यालय खोलकर संचालित नहीं किया जा सकता। ऐसे में घटना ने नियमों के पालन और दूरस्थ विद्यालयों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


-प्राथमिक बिंजाखेत में बुधवार को अभिभावक प्रबंधक समिति द्वारा विद्यालय संचालन किया गया एवं दोनों शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहीं मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह गंभीर लापरवाही है। अभिभावक प्रबंधक समिति को विद्यालय संचालन का अधिकार नहीं है। संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अत्रेय सयाना, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed