{"_id":"656e192310cf31f51a0e07f0","slug":"the-three-day-kauthig-international-film-festival-organized-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-300991-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: उत्तराखंड में सिनेमा गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा कौथिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: उत्तराखंड में सिनेमा गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा कौथिग
विज्ञापन
Iपरमार्थ में आयोजित तीन दिवसीय कौथिग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापनI
परमार्थ निकेतन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कौथिग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया। वक्ताओं ने कहा कि यह फेस्टिवल उत्तराखंड में सिनेमा गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
समापन अवसर पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि परमार्थ निकेतन कला और संस्कृति का सचिवालय है। यहां संस्कृति के साथ कला को भी संरक्षित और प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। एफटीआईआई पुणे के पूर्व शिक्षक सुरेंद्र चौधरी एवं फिल्म निर्माता सुधीर टंडन ने कहा कि यह फेस्टिवल उत्तराखंड में सिनेमा गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां के युवाओं को सिनेमा निर्माण की बारीकियों से भी रूबरू होने का अवसर मिला है। एफटीआईआई के पूर्व छात्र व फेस्टिवल के आयोजक राजेश शाह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Iफेस्टिवल में 38 फिल्में दिखाई गईI
राजेश शाह ने बताया कि कौथिग फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। पहली बार नैनीताल में आयोजित किया गया था। फेस्टिवल का उद्देश्य उत्तराखंड में फिल्मों को प्रमोट करना और यहां के छात्रों को फिल्म उद्योग से रूबरू कराना। आयोजक मंडल की शालिनी शाह ने बताया कि फेस्टिवल में 65 देशों की 612 शार्ट फिल्में आई थी। जिनमें सर्वाधिक 312 फिल्में ईरान की थी। चयन के बाद फेस्टिवल में 38 फिल्में दिखाई गई। चार फिल्में भारत से थी। जिनमें पाताल टी व पुश्तैनी फिल्म उत्तराखंडी परिदृश्य की थी। फेस्टिवल में नेपाल की लघु फिल्म मुद्दा को खूब सराहा गया। यह फिल्म राजतंत्र के दौरान की व्यवस्थाओं पर आधारित थी।