{"_id":"6aef164846ed3a5fca0caded","slug":"the-system-is-showing-the-way-to-the-contract-by-telling-the-system-is-showing-the-way-to-the-contract-by-telling-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-148635-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शराब का नुकसान बताकर ठेके का रास्ता दिखा रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शराब का नुकसान बताकर ठेके का रास्ता दिखा रही व्यवस्था
Sat, 07 Nov 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। रानीपोखरी में भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे से लेकर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान तक शराब का नुकसान बताकर ठेके का रास्ता बताने के कई साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
शराब ठेका संचालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे से लेकर शराब के ठेके के पास तक कई साइन बोर्ड लगाए हैं। प्रत्येक साइन बोर्ड पर लिखा है कि शराब पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक है। लेकिन ठीक इसी के नीचे उसी साइन बोर्ड पर ठेके का रास्ता दिखाने के लिए तीर का निशान भी बनाया गया है। मुख्य मार्ग से लेकर शराब ठेकों तक लगाए गए सभी साइन बोर्ड में बड़ा ही विरोधाभास देखने को मिल रहा है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग से आवाजाही करने वाले लोग भ्रमित होते हैं कि ये चेतावनी है या शराब ठेके का रास्ता बताया जा रहा है।
ऐसा लगता है कि जैसे शराब ठेकों के लिए बनाए गए किसी नियम से बचने के लिए ऐसा किया गया है। क्योंकि ठेका संचालक बोर्ड लगाकर सीधे शराब की दुकान भी लिख सकते थे। रानीपोखरी पुल के पास हफ्ते में दो दिन हाट बाजार भी लगता है। जिसमें प्रत्येक हाट में सैकड़ों लोग खरीददारी करने आते हैं। हाट बाजार के पास ही दो शराब के ठेके खोले गए हैं। खासकर शाम छह बजे से लेकर देर तक मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। ठेके के आसपास खोली गई दुकानों में दर्जनों लोग बैठकर खुलेआम शराब का सेवन भी करते हैं।
विज्ञापन
रानीपोखरी में मुख्य मार्ग से लेकर शराब की दुकानों तक यदि इस तरह के साइन बोर्ड लगाए गए हैं तो इस मामले को दिखवाकर साइन बोर्ड हटवाए जाएंगे। - प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक